---Advertisement---

UPSC ने रद्द की पूजा खेड़कर की उम्मीदवारी, सभी परीक्षाओं के लिए लगाया प्रतिबंध

On: July 31, 2024 11:28 AM
---Advertisement---

नई दिल्ली: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने पूजा खेड़कर की आईएएस पदवी छीन ली है। साथ ही उन्हें सभी परीक्षाओं के लिए बैन कर दिया है। बता दें कि खेडकर में गलत तरीके से यूपीएससी में रिजर्वेशन लेने का आरोप है। पूजा खेडकर पर आईएएस बनने के लिए विकलांगता और ओबीसी के फर्जी सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करने का आरोप है। इस संबंध में उनकी विभिन्न स्तरों पर जांच चल रही है। इसे लेकर इन पर मामला भी दर्ज किया गया था।

आयोग ने बताया कि आज सिविल सेवा परीक्षा-2022 (सीएसई-2022) की अंतरिम रूप से अनुशंसित उम्मीदवार पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर की अनंतिम उम्मीदवारी रद्द कर दी गई है। साथ ही उन्हें भविष्य की सभी परीक्षाओं और चयनों से स्थायी रूप से बैन कर दिया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now