---Advertisement---

रांची विश्वविद्यालय में ऊर्जा स्वराज यात्रा के प्रोफेसर चेतन सिंह सोलंकी का किया गया सम्मान

On: September 3, 2024 4:31 PM
---Advertisement---

रांची: वोकेशनल टीचर एसोसिएशन के रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष श्री अवधेश ठाकुर ने आज रांची विश्वविद्यालय के साइंस बिल्डिंग में ऊर्जा स्वराज यात्रा के प्रोफेसर चेतन सिंह सोलंकी का वस्त्र देकर सम्मानित किया। प्रोफेसर सोलंकी 2020 से 2030 तक 11 वर्षीय सोलर बस यात्रा पर हैं, जिसका उद्देश्य 100% सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर प्रोफेसर सोलंकी ने कहा कि यह यात्रा जलवायु परिवर्तन और सुधारात्मक कार्रवाइयों की 6 बिंदु समझ पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि हमें ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता है और सौर ऊर्जा इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

श्री ठाकुर ने प्रोफेसर सोलंकी की इस पहल की सराहना की और कहा कि यह यात्रा न केवल ऊर्जा संरक्षण के लिए बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now