---Advertisement---

‘उर्विता’ ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव – 2024

On: August 20, 2024 1:58 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर :सामाजिक संस्था उर्विता के तत्वावधान में गोल्डन आइरिस जिंग रेस्टोरेंट, गोलमुरी में सावन महोत्सव 2024 धूमधाम से मनाया गया जिसमें 25 महिलाओं ने हिस्सा लिया ।

संस्था की ओर से सभी महिलाओं का स्वागत संस्था के निर्देशिका संगीता जयकुमार ने किया।


सावन महोत्सव – 2024 समारोह को संबोधित करते हुए उर्विता की सचिव डॉ. नीना शर्मा ने कहा कि उर्विता संस्था पर्यावरण की रक्षा हेतु नवाचार योजना एवं नई तकनीक के इस्तेमाल को प्रोत्साहन देने का कार्य करती है। हम सभी गृहणियां घर पर कचड़े का सुरक्षित निपटारा करके, किचन गार्डन बनाकर और समय-समय पर वृहद पौधरोपण कार्यक्रम करके धरती को हरा भरा रखने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। इस अवसर पर प्रीति पांडे और सुजाता सहाय के कुशल नेतृत्व में कई मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गई जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कमल कौर को सावन क्वीन का खिताब मिला जबकि जसवीर कौर ‘डांसिंग क्वीन’ के खिताब से नवाजी गई। मनोरंजक खेल में मौसमी बनर्जी और सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए मानी रेड्डी को पुरस्कृत किया गया । सर्वश्रेष्ठ सावन परिधान का पुरस्कार गीता सिंह को प्राप्त हुआ। धन्यवाद ज्ञापन राखी दासगुप्ता ने किया ।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पीएम मोदी के कोलकाता दौरे के पहले टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, पथराव

हजारीबाग: अनियंत्रित ट्रेलर ने टेंपो, बस और 407 में मारी टक्कर, 2 दुकानों को भी रौंदा, फल विक्रेता की मौत; 5 घायल

झारखंड में 15 नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों की हुई पोस्टिंग, पूरी लिस्ट यहां देखें

ट्रेन में बवाल: महिला ने चप्पल दिखाकर दी गाली, पत्नी को अपशब्द कहने पर भड़का युवक, जड़ दिए कई थप्पड़; वीडियो वायरल

चतरा: कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे युवक को अपराधियों ने सरेआम मारी गोली, मौके पर हुई मौत

झारखंड में मौसम के दो रंग: कहीं बारिश से राहत, तो कई जिलों में लू का कहर; गढ़वा-पलामू समेत 4 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट