---Advertisement---

रांची: बेड़ो में सब्जी कारोबारी के पुत्र को दिनदहाड़े मारी गोली, अपराधी फरार

On: August 22, 2024 6:58 AM
---Advertisement---

रांची /बेड़ो:- बिजली ऑफिस टिकरा के समीप रात्रि करीब 11:30 बजे के आसपास अज्ञात अपराधियों ने बेड़ो के सब्जी व्यवसाय लमकाना निवासी ओमप्रकाश पांडे के पुत्र प्रिंस पांडे के ऊपर जानलेवा हमला कर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि प्रिंस पांडे के पेट में गोली लगी है। घटना के बाद प्रिंस पांडे को तत्काल लोगों में इलाज के लिए बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से चिकित्सकों ने उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया। फिलहाल प्रिंस पांडे का ऑपरेशन जसलोक हॉस्पिटल में किया गया। बताया गया कि वह खतरे से बाहर है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस पांडे रात में अपने दोस्तों के घर खस्सी पार्टी में गया था। पार्टी से लौट के दौरान घटना घटी। उसके साथ उसका एक दोस्त भी था। तभी अपराधी ब्लू कलर के अपाचे बाइक में सवार होकर आए थे और प्रिंस पांडे के ऊपर फायर कर भाग निकले। जिससे प्रिंस पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हल्ला गुल्ला सुनकर बिजली विभाग के कर्मियों ने भी देखा है!

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now