---Advertisement---

मुरी पुलिस के द्वारा झारखंड बंगाल सीमा पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

On: March 14, 2024 2:55 AM
---Advertisement---

मुरी: आगामी चुनाव को देखते हुए मुरी पुलिस पदाधिकारी एवं बल द्वारा झारखंड बंगाल सीमा पर एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिसमें चार पहिया एवं दो पहिया वाहन चला रहे चालक को सड़क सुरक्षा नियम का पालन करने हेतु कहा गया एवं बिना हेलमेट,ड्राइविंग लाइसेंस, ट्रिपल लोडिंग वाहन को जप्त किया गया एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु सभी वाहन को सुरक्षित मुरी ओपी थाना परिसर में रखा गया है। सभी वाहन साक्षी कार्रवाई करते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी को भेजा जाएगा।
मुरी ओपी प्रभारी कुंदन कुमार ने
सभी जनता से आग्रह किया कि आप जब भी वाहन लेकर निकले तो हेलमेट,ड्राइविंग लाइसेंस का अवश्य उपयोग करें एवं नाबालिग बच्चों को दो पहिया वाहन चलाने के लिए ना दें। अन्यथा पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now