---Advertisement---

VIDEO: कमांडर की हैवानियत! सैनिकों को नंगा कर पेड़ से बांधा, कड़कड़ाती ठंड में जबरन खिलाई बर्फ

On: January 29, 2026 4:11 PM
---Advertisement---

वर्ल्ड डेस्क: रूस की सेना से जुड़ा एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सैन्य कमांडर पर अपने ही दो जवानों के साथ क्रूर और अमानवीय व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। यह वीडियो कथित तौर पर बर्फ से ढके जंगल का है, जहां दो सैनिकों को पेड़ों से उल्टा बांधकर कड़ाके की ठंड में खड़ा किया गया है।


वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों सैनिक लगभग आधे नग्न हैं और शून्य से नीचे तापमान में कांपते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि इन सैनिकों ने बिना अनुमति अपनी पोस्ट छोड़ी थी और आदेशों की अवहेलना की थी, जिसके चलते उन्हें यह सजा दी गई।


28 सेकंड का वीडियो, लेकिन सिहरन पैदा करने वाला मंजर
करीब 28 सेकंड के इस वीडियो में एक व्यक्ति की आवाज लगातार सैनिकों को डांटते हुए सुनाई देती है। आवाज में गुस्सा और अपमान साफ झलकता है। कथित तौर पर कमांडर यह कहते हुए सुनाई देता है कि जवानों ने अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाई और सैन्य आदेशों का उल्लंघन किया।


वीडियो में आगे एक अधिकारी को सैनिकों के मुंह में जबरन बर्फ डालते हुए भी देखा जा सकता है। इस दौरान अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। दोनों सैनिक हाथ जोड़कर माफी मांगते हैं और कहते हैं कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी।


यूक्रेन समर्थक चैनल ने शेयर किया वीडियो


यह वीडियो यूक्रेन समर्थक टेलीग्राम चैनल Exilenova+ पर शेयर किया गया है। हालांकि वीडियो की स्वतंत्र रूप से आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन इसके सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।


पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे आरोप


रूसी स्वतंत्र मीडिया की रिपोर्टों में पहले भी यह दावा किया जा चुका है कि सेना में आदेश न मानने वाले सैनिकों के साथ मारपीट, सार्वजनिक अपमान और मानसिक यातना जैसी सख्त सजाएं दी जाती हैं। कई पूर्व रूसी सैनिक भी अपने अनुभव साझा करते हुए कह चुके हैं कि सेना के भीतर अनुशासन के नाम पर क्रूरता की जाती है।


विशेषज्ञों का कहना है कि यदि वीडियो असली है, तो यह अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों का गंभीर उल्लंघन हो सकता है।


फिलहाल रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से इस वीडियो या आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now