---Advertisement---

Video: कॉलेज में छात्र ने खुद को लगाई आग, प्रिंसिपल पर उत्पीड़न का आरोप

On: November 8, 2025 5:05 PM
---Advertisement---

मुजफ्फरनगर: उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना स्थित डीएवी कॉलेज में शुक्रवार को एक छात्र द्वारा क्लासरूम में खुद को आग लगाने की घटना से सनसनी फैल गई। छात्र की पहचान उज्ज्वल राणा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि फीस को लेकर प्रिंसिपल के कथित अपमान और मारपीट से आहत होकर छात्र ने यह कदम उठाया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उज्ज्वल पिछले कुछ दिनों से कॉलेज में फीस लेट होने के कारण मानसिक रूप से परेशान था। उसे क्लास में बैठने से रोका जा रहा था और इस दौरान उसके साथ सख्त व्यवहार किया गया। शुक्रवार को वह अचानक क्लास में पहुंचा और अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। मौके पर मौजूद छात्रों और कॉलेज कर्मचारियों ने किसी तरह आग बुझाई और घायल छात्र को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। इसके बाद दिल्ली रेफर कर दिया गया। वह 70% से ज्यादा झुलस गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

उज्ज्वल ने अपने कथित बयान में प्रिंसिपल और पुलिस पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि फीस में देरी के कारण उसे लगातार डांटा गया और मारपीट की गई।

वहीं, कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि पूरे मामले की जांच के बाद ही कोई आधिकारिक टिप्पणी की जाएगी। उधर, पुलिस ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और छात्र के साथियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि उज्ज्वल द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी और यदि किसी भी पक्ष के खिलाफ ठोस सबूत मिले तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल छात्र की हालत अस्पताल में स्थिर बताई जा रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now