---Advertisement---

घोड़ाबांधा स्थित सहारा ड्रीम नेस्ट अपार्टमेंट में विजया मिलन समारोह आयोजित

On: October 17, 2024 4:54 PM
---Advertisement---

रिपोर्ट-ऋषिता मिश्रा

जमशेदपुर : घोड़ाबांधा के सहारा ड्रीमनेस्ट अपार्टमेंट मैं विजया मिलन समारोह सह लखी पूजा का आयोजन किया गया , जिसमें दुर्गा पूजा कमेटी के सारे सदस्य एवं पदाधिकारी सपरिवार शामिल हुए । इस अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के लिए सभी ने एक दूसरे को बधाई दी एवं मुंह मीठा कराकर विजया मिलन समारोह को संपन्न किया ।

इस अवसर पर पूजा कमेटी के सदस्यों ने एक स्वर में प्रशासनिक पदाधिकारीयों एवं आयोजन कर्ताओं को बधाई एवं धन्यवाद दिया।

जिनके अथक प्रयास से पूजा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुआ । पदाधिकारीयों ने इस तरह के आयोजन के लिए समाज के बुद्धिजीवियों एवं वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त किया ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से निखिल घोष, शैलेंद्र कुमार, कल्याण माल , सुप्रियो कुंडू , एसके सिन्हा , एस के दुबे , नीलांजना सिन्हा , जयश्री गांगुली , श्रेष्ठा घोष अनसूया दुबे संगीता घोष प्रभात कुमार , मौसमी चाकी आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now