---Advertisement---

राजद नेता नरेश प्रसाद सिंह का लालगढ़ गांव के ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

On: January 29, 2024 5:13 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

गढ़वा:- विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत प्रखंड विश्रामपुर, ग्राम लालगढ़ के ग्रामीणों ने सुप्रसिद्ध समाजसेवी सह राजद के प्रदेश महासचिव श्री नरेश प्रसाद सिंह जी को लालगढ़ गांव में पहुंचने के बाद फुलमाला पहनाकर सम्मानित किया।

तदोपरांत राजद नेता श्री नरेश प्रसाद सिंह जी, ग्रामीणों की जनसमस्याओं से अवगत हुए और राजा पासवान जी के पिता स्वर्गीय सुरेन्द्र मांझी जी के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए। दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु भगवान से प्रार्थना किये एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी शोक संतप्त व्यक्त किया।

इस मौके पर श्री सुरेश पासवान जी, वार्ड सदस्य श्री मनदीप पासवान जी, श्री नारद भुईयां जी, श्री उमेश भुईयां जी, श्री मुकेश पासवान जी, श्री बसंत पासवान जी, श्री भोला चौधरी जी, श्री राम लखन मांझी जी, श्री फुलेनदर भुईयां जी, श्री विनोद चौधरी जी, श्री नीरपुंजय सिंह जी सहित काफ़ी लोग उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें