ग्राम सभा में ग्रामीणों ने जंगल बचाने का लिया संकल्प

On: February 28, 2024 4:17 PM

---Advertisement---
झारखंड वार्ता न्यूज़
महुआडांड़ (लातेहार):- महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत परहाटोली पंचायत के ग्राम शाहपुर में पचौरा समिति के अध्यक्ष फूलजेंस कुजूर सचिव ज्योतिष मिंज एवं पंचायत समिति सदस्य निर्मला टोप्पो की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें चुटिया, नगर प्रतापपुर, शाहपुर, कूडो़, विश्रामपुर, एवं अन्य गांव के ग्रामीणों ने जंगल बचाने का संकल्प लिया। ग्राम सभा में सर्वसम्मति से वनों से कच्चे पेड़ सखुआ, सीसम एवं फलदार वृक्ष नहीं काटने का संकल्प लिया गया। वहीं पेड़ों की कटाई करते पकड़े जाने पर प्रशासनिक कार्रवाई करने की बात कही गई। बैठक में उपस्थित पंचायत समिति सदस्य निर्मला टोप्पो ने कहा जंगल कि रखवाली करना हमारी जिम्मेदारी है। हमें अपने जंगलों को बचाकर रखना है। स्वार्थ की पूर्ति के लिए जंगल में आग नहीं लगाना है। जंगल हमारे जीविकोपार्जन के साथ-साथ हमारी संस्कृति का भी प्रतीक है। बैठक में उपस्थित वन विभाग के ट्रैकर नागेंद्र यादव, प्रसाद यादव ने ग्रामीणों से अपील किया कि वह जंगल को बचाने में विभाग का सहयोग करें। बैठक में मुख्य रूप से पचौरा अध्यक्ष फूलजेंस कुजूर, सचिव ज्योतिष मिंज, पंचायत समिति सदस्य निर्मला टोप्पो वनरक्षी सूरज कुमार सुमन, वन विभाग के ट्रैकर प्रसाद यादव, नागेंद्र यादव समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।
वही लकड़ी काट के आ रहे कुछ लोगों को वन विभाग की टीम ने टांगी एवम अन्य लकड़ी काटने वाले औजार पकड़े एवम हिदायत दी कि जंगल की कच्चा लकड़ी नही काटे। अगर फिर पकड़े जाते है तो करवाई किया जायेगा। वन विभाग को सूचना मिली थी कि जंगल से कुछ लोग लकड़ी काट के ले जा रहे हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए वन विभाग के वन रक्षी सुबोध कुमार, ट्रेकर कुणाल कुमार ने गांव एवम जंगल का द्वारा कार्रवाई की गई।