---Advertisement---

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में संयुक्त निदेशक पद पर चयनित हुए विष्णु साहू, भारतीय नौसेना में रह चुके हैं अधिकारी

On: December 1, 2024 3:45 PM
---Advertisement---

सिसई (गुमला): सिमडेगा निवासी भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी श्री विष्णु साहू को भारत सरकार द्वारा संचालित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में झारखण्ड के राज्य संयुक्त निदेशक पद पर चयनित किया गया है। उनकी देश भक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से प्रभावित होकर उन्हें राज्य के इस प्रतिष्ठित पद पर नियुक्त किया गया है। वे सरकारी और प्रशासनिक विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार का पहले से ही विरोधी रहे हैं। सामाजिक अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्भीकता से विरोध करने के साथ-साथ भ्रष्टाचारियों को उच्च न्यायालयों या सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दंडित कराने में उनकी अहम भूमिका रही है।

भारत सरकार द्वारा संचालित भ्रष्टाचार निरोधक जाँच विभाग में उनके राज्य संयुक्त निदेशक पदभार ग्रहण करने पर रिश्वतखोरों और भ्रष्टाचारियों से त्रस्त जनता में जहां एक ओर खुशी का माहौल है। वहीं दूसरी ओर भ्रष्टाचार में लिप्त कामगारों और पदाधिकारियों को कानूनी शिकंजे का भय सता रहा है।

भ्रष्टाचार निरोधक जाँच विभाग में झारखण्ड के राज्य संयुक्त निदेशक का पदभार ग्रहण करते हुए श्री विष्णु साहू ने राज्य की जनता, सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक और उपायुक्तों से राज्य को भ्रटाचार मुक्त बनाने में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे संविधान द्वारा दी गई शक्ति का सदुपयोग करते हुए पूरी निष्ठा से राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त करने का कार्य करेंगे और इसे सफल बनाने के लिए जल्द ही एंटी करप्शन फोर्स गठित करेंगे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now