---Advertisement---

जमशेदपुर: जुगसलाई में वार्ड पार्षद प्रत्याशी जदगीप सिंह मिंटू चुनावी कार्यालय खुला,जीत के प्रति आश्वस्त

On: February 15, 2026 7:41 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या तीन से पार्षद प्रत्याशी जदगीप सिंह मिंटू ने पुरानी बस्ती रोड में चुनाव कार्यालय खोला. कार्यालय का उद्घाटन स्टेशन रोड गुरूद्वारा के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी सोहन ने किया.

मौके पर सज्जन देबुका, अशोक पोद्दार समेत उनके समर्थक एवं अन्य लोग मौजूद रहे. मुख्य ग्रंथी ने सबसे पहले अरदास करायी. तत्पश्चात फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया. इस दौरान जगदीप सिंह मिंटू ने कहा कि जुगसलाई में व्याप्त जन समस्याओं को दूर करने के लिए वे चुनाव लड़ रहे हैं. यहां साफ-सफाई की व्यवस्था नगण्य है. इसी तरह कई क्षेत्रों में मुख्य एवं ब्रांच रोड जर्जर हालत में हैं. पेयजल की किल्लत भी लोगों को झेलनी पड़ती है. कई जगहों पर स्ट्रीट लाइट नहीं हैं. जिससे अंधेरे में लोगों को दिक्कत होती है. जीत के प्रति आश्वस्त जगदीप सिंह ने कहा कि वार्ड के लोगों का समर्थन उन्हें मिल रहा है.
इसे भी पढ़ें :

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन