---Advertisement---

सांसद के घर में जमा पानी, कह रहा पलामू क्षेत्र के सांसद एवं डाल्टनगंज विधायक के दस साल के विकास की कहानी:- बिट्टू पाठक

On: August 14, 2024 3:24 PM
---Advertisement---

पलामू:- जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने पलामू सांसद बीडी राम एवं डाल्टनगंज विधायक आलोक चौरसिया पर तंज कसते हुए कहा है कि सांसद के आवास में बारिश का पानी घुसना उनके और विधायक आलोक चौरसिया के दस साल के क्षेत्र के विकास की गाथा है। जो व्यक्ति दस साल से अधिक समय से सांसद और विधायक होने के बाद भी अपने घर व उसके बाहरी भाग से पानी का निकासी का इंतजाम नहीं करा सका, उसने दस साल में संसदीय डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र के विकास की क्या किया होगा, इसका सहज अंदाजा लगा सकते हैं।

कहा कि सच्चाई यह है कि अपने दो कार्यकाल में सांसद और विधायक ने क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं किया। मंडल डैम, राजहरा कोलियरी, ग्रेफाइट मांइस से लेकर जपला फैक्ट्री, बेकारी, बेरोजागारी, पलायन सब उनकी विफलता के परिचायक है। यह अलग बात है कि बीडी राम और आलोक चौरसिया नरेंद्र मोदी व राम मंदिर के नाम पर चुनाव जीतते आए है। बिट्टू पाठक आगे कहा कि माननीय विधायक आलोक चौरसिया को क्षेत्र की जनता जवाब देने के लिए तैयार है!

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

धनबाद: नगर निगम चुनाव मतदान के दौरान माहौल बिगड़ते बिगड़ते बचा, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक मतदान जारी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

JNU: एबीवीपी और लेफ्ट के छात्रों में झड़प, पथराव, कई छात्र घायल

नवयुवक काँवरिया संघ ने किया भोग वितरण कार्यक्रम, श्रद्धालुओं में बांटा प्रसाद

आरएसएस की सामाजिक सदभाव बैठक में जुटे विभिन्न जाति समूह के लोग , एकजुटता का दिया संदेश

जम्मू कश्मीर किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों ने जैश कमांडर सैफुल्लाह समेत तीन आतंकियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी