---Advertisement---

विधायक की पहल पर हुई पानी की व्यवस्था

On: July 3, 2024 2:52 AM
---Advertisement---

सिल्ली/मुरी:-सिल्ली प्रखंड अंतर्गत मंगलवार के दिन पानी की किल्लत को देखते हुए स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो की निर्देश पर बांसारुली पंचायत के लोहार टोला एवं मुरी पूर्वी पंचायत के पहाड़ी मोहल्ला (मिशन स्कूल के समीप) और मुरी बाजार में आम जनमानस को पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थानीय विधायक ने पानी टैंकर की व्यवस्था करवाई। टैंकर के पहुंचते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। बच्चे, बूढ़े और महिलाएं पानी लेने के लिए कतारबद्ध हो गए और राहत की सांस ली। बताते चले कि मुरी आसपास के क्षेत्र में मानसून के बावजूद भी बारिश नहीं होने के कारण नल, कुआं, तालाब, नदी इत्यादि अभी भी सूखे पड़े हुए हैं जिसके कारण पानी की हाहाकार मची हुई है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now