---Advertisement---

सहारा श्री सुब्रतो रॉय के निधन पर मुरी में कार्यकर्ताओं के बीच शोक की लहर

On: November 15, 2023 4:17 PM
---Advertisement---

सिल्ली :- सहारा श्री सुब्रत रॉय के निधन पर मुरी में कार्यकर्ताओं के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी। सभी कार्यकर्ता नि :शब्द और मायूस होकर मुरी फ्रेंचाइजी ऑफिस में अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दिए ।

फ्रेंचाइजी गार्जियन गौरांग कोईरी के अनुपस्थिति में श्रद्धांजलि सभा में मीटिंग का संचालन सी.एफ.एम –2 सदानंद सोनार ने किया तथा उन्होंने कहा कि हमारे महान अभिभावक जिन्होंने हम सभी सहारियनों को अस्तित्व प्रदान किए माननीय सहाराश्री अब हमारे बीच नहीं रहे, मात्र 2000 हजार रूपए ,दो कुर्सी एक टेबल, एक स्कूटर और तीन व्यक्तियों के द्वारा 1978 में गोरखपुर से शुरू किया गया सहारा आज विश्व का विशालतम परिवार में परिणीत हो चुकी है,

इनके साथ मंच में आसीन पतराहातु फ्रेंचाइजी गार्जियन राजेश कोइरी ने मुख्यलाय से आए शोक संदेश को पढ़ कर सुनाया तथा बंता फ्रेंचाइजी गार्जियन उत्तम महतो ने कहा कि जो भी कार्यकर्त्ता सहाराश्री के आदर्श पर चले उनका जीवन स्तर हमेशा ऊंचा उठता रहा।
इसी क्रम में मनोज कुमार, अमित कुमार, चंद्रशेखर महतो, प्रदीप महतो ने भी अपनी बातें रखी।
श्रद्धांजलि सभा में दशरथ कोइरी,वासुदेव महतो, रथू महतो, अखिल महतो, जितेंद्र सोनार, अशोक रजक, विनोदानंद महतो, पवन महतो, अनीता देवी, योगेन्द्र कोइरी, राजेश कोइरी, चंदन कोइरी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन