टीवी और फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता पंकज धीर का 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। पंकज धीर ने मुंबई स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
पंकज धीर को सबसे ज्यादा पहचान बी.आर. चोपड़ा के सुपरहिट टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में निभाए गए कर्ण के किरदार से मिली थी। उनकी गहरी आवाज़, दमदार संवाद अदायगी और भावनाओं से भरा अभिनय आज भी दर्शकों के दिलों में बसता है।
फिल्मों की बात करें तो पंकज धीर ने शाहरुख खान, सनी देओल, बॉबी देओल, अजय देवगन जैसे कई दिग्गज सितारों के साथ काम किया। वे ‘सोल्जर’, ‘सन ऑफ सरदार’, ‘हमसे है मुकाबला’, ‘तिरंगा’ और कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहे।
सिर्फ अभिनेता ही नहीं, पंकज धीर एक निर्देशक और लेखक भी थे। उन्होंने अपने बेटे निखिल धीर को भी फिल्मी दुनिया में आगे बढ़ाया।
उनके निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म और टीवी जगत के कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त किया है। लोग उन्हें एक सशक्त कलाकार, अनुशासित व्यक्तित्व और प्रेरणादायी इंसान के रूप में याद कर रहे हैं।
पंकज धीर भले ही इस दुनिया को अलविदा कह गए हों, लेकिन ‘कर्ण’ के रूप में उनकी यादें हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेंगी।
टीवी जगत में शोक की लहर : महाभारत के ‘कर्ण’ बने पंकज धीर का 68 साल की उम्र में निधन








