---Advertisement---

शिक्षाविद आरपी सिंह का निधन,शोक की लहर,अंतिम संस्कार कल

On: January 18, 2024 11:35 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: शिक्षाविद आरपी सिंह नहीं रहे। 88 वर्ष की आयु में उनका निधन गुरुवार को मानगो साकेत अस्पताल में हो गया। वे झारखंड राज्य अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ के संस्थापक अध्यक्ष थे और उन्हें मानगो भाजपा मंडल के प्रथम अध्यक्ष बनने का सौभाग्य मिला था। वे एडीएल स्कूल के प्रधानाध्यापक भी थे। वे अपने पीछे दो बेटे एक बेटी और भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

उनके बेटे और एडीएल हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि पार्थिव शरीर को टीएमएच शीत ग्रह में रखवा दिया गया है और कल शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। बेटा प्रभात कुमार जिला शिक्षक संघ के पूर्व सचिव हैं और वर्तमान में राज्य शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष हैं।

बेटे प्रभात कुमार सिंह के अनुसार मानगो मून सिटी रोड हनुमान मंदिर के समीप स्थित आवाज से शुक्रवार दस बजे अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।

आरपी सिंह के निधन पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार, विकास कुमार सिंह, एडीएल सोसाइटी के अध्यक्ष वाई ईश्वर राव, अल्पसंख्यक शिक्षक संघ के सचिव रमेश कुमार सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष शशि भूषण दुबे, कुलविंदर सिंह ने शोक जताते हुए इसे शिक्षक समाज और शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

परसुडीह निवासी जोमैटो डिलीवरी बॉय की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

सीपीएम ने मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को दिया समर्थन,जनहित में रखा मांग पत्र

गोलमुरी: किसी बड़े कांड को अंजाम देने की फिराक में लगे 7 को पुलिस ने दबोचा, पिस्टल, कारतूस बरामद

टाटा रेल के विस्तारीकरण को लेकर रेलवे का बुलडोजर फिर गरजा स्टेशन, कीताडीह,गोल पहाड़ी, खास महल के कई दुकानें जमींदोज

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत