---Advertisement---

‘हमारे पास 10 हजार फिदायीन, कोई मिसाइल नहीं रोक पाएगी’ जैश सरगना मसूद अजहर की भारत को गीदड़भभकी

On: July 9, 2025 8:54 AM
---Advertisement---

इस्लामाबाद: जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर ने भारत को 10,000 फिदायिनों के हमले की धमकी दी है। बहावलपुर मस्जिद में चलाए गए ऑडियो में मसूद अजहर को शेखी बघारते हुए सुना जा सकता है। उसने कहा कि दूसरे के पास सबकुछ हो सकता है, लेकिन उसके पास फियादीन हैं। बहावलपुर मस्जिद उसी जगह पर स्थित है, जहां 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने हवाई हमले किए थे। बहावलपुर में स्थित मरकज सुभान अल्लाह जैश-ए-मोहम्मद का एक प्रमुख प्रशिक्षण और विचारधारा केंद्र था, जिसे इस ऑपरेशन में निशाना बनाया गया। इन हमलों में मसूद अजहर के दर्जनों रिश्तेदार मारे गए थे।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, मसूद अजहर की वायरल ऑडियो क्लिप किसी दूसरी जगह रिकॉर्ड की गई है। इसके बाद जैश मस्जिद में उसके संगठन के आतंकियों के बीच चलाई गई। ऑडियो क्लिप में मसूद ने कहा, ‘मुजाहिद को मिले फंड्स का उपयोग जिहाद के लिए किया जाएगा। पाकिस्तान को मुजाहिद के सहारे की उतनी ही जरूरत है, जितनी बड़े धार्मिक नेताओं की। हमारे पास फिदायीन हैं, कोई भी ताकत या मिसाइल उन्हें नहीं रोक सकती। हमारे पास 30,000 का कैडर हैं, जैश के पास जिहाद के लिए 10,000 फिदायीन तैयार हैं।’

विशेषज्ञों का मानना है कि मसूद अजहर के ऑडियो को चलाना पाकिस्तान की सोची समझी साजिश का हिस्सा है। इसे खासतौर पर अब इसलिए जारी किया गया है, क्योंकि भारत में अमरनाथ यात्रा जोरो शोरों से चल रही है। ऐसे में पाकिस्तान मसूद अजहर का ऑडियो चलाकर आतंकवादियों को प्रोत्साहित करना चाहता है, ताकि वह अपने मंसूबों को अंजाम दे सकें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर: उतरी कीताडीह पंचायत भवन खूंटी टैंकर एसोसिएशन के तत्वाधान में निःशुल्क पुस्तक वितरण

जमशेदपुर:डॉली मल्लिक और मानिक मल्लिक ने मतदाताओं कार्यकर्ताओं के प्रति जताया आभार

AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन मामले में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु गिरफ्तार, दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त

लखनऊ: हृदय विदारक कांड,बेटे ने बाप को बहन के सामने मारी गोली,शव को काट काट कर ड्रम में भरा और…!

दर्दनाक: मेरठ दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत

बिहार:60 वर्षीय प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल की 28 वर्षीय टीचर से नेपाल में शादी रचाई,वीडियो वायरल, दो समुदायों में तनाव