---Advertisement---

झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, 3-4 फरवरी को कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार

On: January 30, 2026 9:22 AM
---Advertisement---

रांची: झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 3 और 4 फरवरी को हल्के दर्जे की बारिश की संभावना जताई है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने के संकेत हैं, जिससे ठंड बढ़ सकती है।


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि इसके बाद अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में फिर से 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।


पिछले 24 घंटों के मौसम पर नजर डालें तो झारखंड के 10 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार ठंड एक बार फिर अपनी मौजूदगी दर्ज करा सकती है।


इन जिलों में बारिश की संभावना


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 3 फरवरी को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है। राज्य के शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।


वहीं, 4 फरवरी को सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं। अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। इस दिन भी सुबह हल्का कोहरा और बाद में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें