---Advertisement---

पश्चिम बंगाल के नेताओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ली, सुदेश महतो ने किया स्वागत

On: December 27, 2025 8:55 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- आजसू पार्टी के प्रधान कार्यालय, सिल्ली में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले से आए विभिन्न राजनीतिक दलों के बड़ी संख्या में सदस्यों ने आजसू पार्टी की नीति एवं सिद्धांतों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी नए सदस्यों का स्वागत आजसू सुप्रीमो सह पार्टी अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा अंगवस्त्र पहनाकर किया गया। इस दौरान उन्हें पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और संगठनात्मक सोच से अवगत कराया गया।इस अवसर पर श्री सुदेश कुमार महतो ने कहा कि क्षेत्र आज कुशल एवं जनता के प्रति जवाबदेह नेतृत्व की कमी से जूझ रहा है। राज्य को ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है जो हर वर्ग के विचारों को साथ लेकर चले और वर्तमान के साथ-साथ भविष्य की पीढ़ी के लिए भी राज्य को बेहतर बनाने का कार्य करे।
पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले नए सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र के विकास को लेकर श्री सुदेश कुमार महतो की सोच और उनके जमीनी स्तर पर किए गए कार्यों से प्रभावित होकर वे आजसू पार्टी से जुड़े हैं और संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।कार्यक्रम में केंद्रीय सचिव जयपाल सिंह, प्रवीण प्रभाकर, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, गौतम कृष्ण साहु, सुशील महतो, संजय सिद्धार्थ, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, रंग बहादुर महतो, ज्योति कुमारी, विजय महतो, रतनलाल गुप्ता, लम्बोदर महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now