---Advertisement---

‘जब भी मैं परमात्मा के पास जाऊं, बीजेपी का..’ रघुबर दास ने बताई अपनी अंतिम इच्छा

On: December 27, 2024 4:45 AM
---Advertisement---

रांची: ओडिशा के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद रघुवर दास गुरुवार को झारखंड लौट आए। रांची पहुंचने पर रघुवर दास का उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। वह शुक्रवार को रांची में प्रदेश भाजपा कार्यालय जाकर एक बार फिर से पार्टी की सदस्यता लेंगे।

रांची पहुंचने पर उन्होंने कहा कि जब उन्होंने 1980 में भाजपा की सदस्यता ली थी, तब भी उन्होंने पार्टी के सामने अपनी कोई अपेक्षा नहीं रखी थी और आज भी वह खुद को साधारण कार्यकर्ता ही मानते हैं। ओडिशा के राज्यपाल के तौर पर उन्होंने अपने 14 महीने के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से उन्हें ओडिशा की धरती और वहां के लोगों की सेवा करने का अवसर मिला और अब उन्हीं की इच्छा से मैं अपनी जन्मभूमि और कर्मभूमि पर लौट आया हूं।

खुद को मूल रूप से संगठन का आदमी बताते हुए रघुबर दास ने कहा, ‘पिछले कुछ वर्षों के दौरान पार्टी नेतृत्व ने मुझे संवैधानिक पद की जिम्मेवारी दी। मेरी अंतिम इच्छा है कि जब भी मैं परमात्मा के पास जाऊं, बीजेपी का झंडा ओढ़कर जाऊं। मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को पार्टी ने बड़ी जिम्मेवारी दी है। बीजेपी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां एक छोटा सा कार्यकर्ता शिखर तक जा सकता है।

उन्होंने कहा, भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी का जनाधार जन-जन तक बढ़ाने और वंचित-शोषित और आदिवासी दलित के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए काम करता है। छोटी सी जिंदगी में मैंने बहुत कामयाबी पाई है। मेरी छोटी सी जिंदगी जनता और कार्यकर्ता के बीच और सुनहरी हो, यही कामना है। कार्यकर्ता का पद ऐसा है, जो छीन नहीं सकता। पार्टी मुझे जो भी जिम्मेवारी देगी, उसका निर्वहन करूंगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पलामू: पत्नी ने बॉयफ्रेंड के लिए पति को दी खौफनाक मौत, खाने में मिला दिया जहर, शरीर को दांतों से काट खाया फिर प्राइवेट पार्ट पर..

जमशेदपुर:एनरोज़ सैलून ने महिला दिवस पर रचा इतिहास,जेंडर पे गैप पर खुलकर बोला और ₹1,98,215 की छूट दी

पश्चिम बंगाल: विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस ने की प्रत्याशियों की घोषणा,ममता नंदीग्राम से नहीं लड़ेगी

नोरा फतेही और संजय दत्त के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ कथित अश्लीलता के खिलाफ सरकार सख्त सेंसर बोर्ड को दी निर्देश,देखें

झारखंड में इको टूरिज्म को मिलेगा नया बूस्ट, हेमंत सरकार कर रही तैयारी; रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को मिलेगी गति

देवघर में युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, लोगों का फूटा गुस्सा; सड़क जाम कर किया प्रदर्शन