---Advertisement---

किस-किस लड़की को आ रहा पीरियड, बाथरूम में खून के धब्बे मिलने पर छात्राओं के कपड़े उतरवाकर जांच; मचा बवाल

On: July 9, 2025 3:20 PM
---Advertisement---

ठाणे: महाराष्ट्र में ठाणे जिले से मानवता को एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां शाहपुर के आरएस दमानी स्कूल में कक्षा 5 से 10 तक की छात्राओं को शिक्षकों द्वारा जबरन कपड़े उतरवाकर जांच की गई। ताकि पता चल सके कि किस-किस लड़की को पीरियड आ रहा है। स्कूल के बाथरूम में खून के धब्बे पाए गए थे। आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने छात्राओं के मासिक धर्म का पता लगाने के लिए कपड़े उतरवाकर उन्हें चेक किया है। इस घटना से अभिभावकों में भारी रोष है। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ अभिभावकों का आरोप है कि कुछ छात्राओं को जांच के लिए उन्हें अंडरवियर भी उतारने के लिए मजबूर किया गया।

एक परिजन ने कहा, “पिरियड्स प्राकृतिक प्रक्रिया है। छात्राओं को इसके बारे में ठीक तरह से शिक्षा देनी चाहिए थी। इसकी जगह प्रिंसिपल ने उनपर मानसिक दबाव डाला। यह घिनौना और शर्मनाक है। हमारी मांग है कि आरएस दमानी स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। उसे गिरफ्तार किया जाए।”

इस घटना के बाद स्कूल की छात्राएं सदमे में हैं। उन्होंने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। जैसे-जैसे घटना के बारे में परिजनों को जानकारी मिली वे स्कूल पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने इस घटना को लेकर केस दर्ज किया है और प्रिंसिपल से पूछताछ की है। पुलिस ने बताया कि स्कूल में कक्षा 5 से 10 तक की छात्राओं को शौचालय में खून के धब्बे पाए जाने के बाद शिक्षकों द्वारा जबरन कपड़े उतरवाकर जांच की गई थी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पीएम मोदी ने किया ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन, PMO, NSCS और कैबिनेट सचिवालय अब एक ही छत के नीचे

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव,पूर्व सीएम चंपई बोले रिंकू सिंह की भारी बहुमत से होगी जीत

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव जीत चुकी हैं रिंकू सिंह:डॉ.दिनेशानंद गोस्वामी

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : जनसंपर्क अभियान में अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह ने भरी हुंकार “विकास की नई ईंटें जोड़कर गढ़ेंगे क्षेत्र का उज्ज्वल भविष्य”

जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की उम्मीदवार जसप्रीत कौर ने वापस ली दावेदारी,बोली…!

जनसेवा व विकास के संकल्प के साथ जुगसलाई के वार्ड 12 से दीपक अग्रवाल रामूका ने तेज किया जन संपर्क अभियान