---Advertisement---

मेदिनीनगर: जंगल ले जाकर पत्नी और बेटी को पत्थर से कूच डाला, पत्नी की मौत, बेटी गंभीर

On: July 29, 2024 11:02 AM
---Advertisement---

मेदिनीनगर: रामगढ़ थाना क्षेत्र के उलमान जंगल में शनिवार को देवनाथ कोरवा (45) ने अपनी पत्नी मरियम देवी और बेटी बुटनी (8) को पत्थर से कूच डाला। इस हमले में मरियम की जहां मौत हो गई, वहीं बुटनी की हालत गंभीर है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। वारदात के पीछे कारण क्या है, इसका जानकारी नही हो पाया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी अपनी पत्नी और बेटी को जंगल ले गया और अचानक पत्थर से हमला कर पहले पत्नी, फिर बेटी को कूच डाला। दोनों के बेसुध होने पर उन्हें मरा समझ देवनाथ सूखी पत्तियों से ढंक फरार हो गया। इसी बीच बेसुध बुटनी को होश आया और गांव लौटकर उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद तुरंत रामगढ़ पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गंभीर बुटनी को मेदिनीनगर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मरियम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिहार: राज्यसभा में एनडीए ने किया क्लीन स्वीप,पांचो उम्मीदवार जीते

जुगसलाई नगर परिषद वाइस चेयरमैन बनी अर्चना दुबे,हिदायत के प्रत्याशी को तीन मत

असम में भाजपा के खिलाफ झामुमो ने स्टार प्रचारकों की सूची की जारी,सीएम हेमंत संभालेंगे कमान, देखें कौन-कौन

झारखंड विधानसभा में रक्तदान शिविर: सीएम हेमंत सोरेन ने किया ब्लड डोनेट, मानव जीवन की रक्षा के लिए बताया संजीवनी

मंत्री इरफान जी चले थे रामनवमी में डीजे पर रोक लगवाने उनके ही समुदाय के लोग दे रहे हैं डोज! देखें सोशल मीडिया

पलामू गैस सिलेंडर ब्लास्ट: गैस एजेंसी के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू, टीओपी-3 के प्रभारी और टाइगर मोबाइल टीम निलंबित