जमशेदपुर:आर टी आई कार्यकर्ता संघ के केन्द्रीय महासचिव सह आजसू पार्टी के जिला सचिव श्री कृतिवास मंडल ने कहा कि सूबे के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के द्वारा पुलिस प्रशासन को इस आधुनिक युग में संसाधनों को बढ़ावा देना एक अच्छी सराहनीय कदम है लेकिन जिस आम नागरिकों के सुरक्षा हेतु पुलिस प्रशासन खड़ी है उसे अपनी नैतिक जिम्मेवारी की भी एक अच्छी पहल करने की जरूरत है
श्री मंडल ने कहा कि नई गाड़ीयों की रफ्तार के साथ साथ आज पुलिस प्रशासन की कार्यशैली में सुधार करने और आम नागरिकों से अच्छी वर्तव करने की जरूरत है बहुत कड़वी है पर सच्चाई आज ये है कि थाना स्तर से उच्च स्तर तक भ्रष्टाचार व्याप्त है जिसके कारण आम नागरिकों को प्राथमिकी दर्ज करने, चरित्र प्रमाण पत्र बनाने और पासपोर्ट सत्यापन करने जैसे कार्यों में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ट्राफिक पुलिस को राजस्व कर्मचारीयों की तरह राजस्व उगाही करने में लगाया गया है लेकिन अपराध नियंत्रण में पुलिस को शिथिल कर दिया गया है जिसके कारण राज्य और शहरों में अपराध की रफ्तार बढ़ रही है
झारखंड में विधिः व्यस्था आज पूरी तरह से चौपट हो गई है माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विधिः व्यस्था में सुधार करने की आज सबसे बड़ी पहल भी करनी चाहिए ताकि आम नागरिकों को न्याय मिल सके।










