---Advertisement---

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का कराया गया भ्रमण

On: November 10, 2023 10:03 AM
---Advertisement---

भास्कर उपाध्याय/झारखंड वार्ता

हजारीबाग:- भारत सरकार एवं झारखंड सरकार के विभागीय दिशा-निर्देश पर देश मे पानी की प्रणाली से महिलाओं को जोड़ने के उद्देश्य से जल दिवाली अभियान के तहत नगर निगम हजारीबाग क्षेत्र अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को झील वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के क्रम में समूह की 16 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं समेत कार्यालय के पदाधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे। जुडको से उपस्थित प्रणव कुमार ने झील से वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट तक की सारी प्रक्रिया पर विस्तृत रूप से बात रखी।

नगर आयुक्त सह प्रशासक ने जल की सफाई और उसकी शुद्धता पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा उन्होंने कहा कि महिलाएं घरेलू जल प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को जल उपचार प्रक्रिया और बुनियादी ढांचे की जानकारी देकर महिलाओं को सशक्त बनाना है, ताकि लक्ष्य के अनुरूप स्वच्छ पेयजल लोगों के घर तक पहुंचे और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मौके पर सहायक नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक, अर्बन प्लानर, नगर अभियान प्रबंधक, अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर स्पेशलिस्ट एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन