---Advertisement---

हरतालिका तीज व्रत के लिए महिलाओं ने जावा उठाया, पूजा कल

On: September 17, 2023 1:48 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- सिल्ली मुरी एवं आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को महिलाओं ने हरतालिका तीज व्रत के लिए जावा
उठाया। महिलाओं ने निकटवर्ती जलाशयों से बालू निकालकर पूजा अर्चना कर घरों में स्थापित किया । तीज व्रत भादो तृतीया को सोमवार के दिन किया जाएगा। ज्ञात हो कि हरतालिका व्रत शुरू होने के दो दिनों पहले बालू में जौ, उड़द, मक्का, धानआदि डाल दिए जाते है। जो दो दिन बाद अंकुरीत होकर पौधे का रुप लेता है उसे जावा कहा जाता है। जावा को हरतालिका तीज के दिन भगवान शिव के रूप में निर्जला व्रत रखकर विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की जाती है। सुहागीन महिलाएं पति की दीर्घायु और परिवार के सुख शांति के लिए व्रत रखती है। पूजा के दूसरे दिन सुबह जावा को विधि विधान से तालाब, नदी या निकटवर्ती जलाशय में विसर्जित कर महिलाएं व्रत तोड़ती हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जामताड़ा: चाय नाश्ते की दुकान में युवक के मुंह में नकाबपोश अपराधियों ने तीन गोली मारी, मौत, मची सनसनी

बोकारो/दुमका:मातृभाषा दिवस पर ASA की आदिवासी भाषाओं को बचाने,संरक्षित करने की मांग,राष्ट्रपति को मांग पत्र

जमशेदपुर: कैरव गांधी चर्चित अपहरण कांड में सरगना फरार,5 चेले गिरफ्तार, सलाखों के पीछे

जमशेदपुर: टेल्को संगत ने बोले सो निहाल सत श्री अकाल के साथ सरदार बलविंदर सिंह को फिर एक बार प्रधान की हरी झंडी

गिरिडीह: नगर निगम चुनाव प्रचार की तिथि खत्म होने के बाद बाबूलाल मरांडी की एक होटल में कथित बैठक, प्रशासन ने रोका, सियासत गर्म

पलामू में मॉब लिंचिंग से सनसनी, बैटरी चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या; दो हिरासत में