---Advertisement---

महिलाओं को जल्द मिलेगी बड़ी खुशखबरी, मंईयां सम्मान योजना को लेकर आया बड़ा अपडेट

On: November 8, 2025 12:24 PM
---Advertisement---

रांची: झारखंड में मंईयां सम्मान योजना की महिलाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि योजना की 16वीं किस्त जल्द ही लाभुकों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इस बार भी राशि सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भुगतान की जाएगी।

किस्त के वितरण की तैयारियां पूरी

जानकारी के अनुसार, राज्य के विभिन्न जिलों में इसके वितरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिन महिलाओं को योजना की पिछली किस्त नहीं मिली थी, उन्हें इस बार दो किस्तों का लाभ एक साथ मिलेगा। इसका मतलब है कि इन लाभुकों को कुल ₹5,000 की राशि उनके खातों में भेजी जाएगी। वहीं, जिन महिलाओं को पहले से सभी किस्तें समय पर मिलती रही हैं, उन्हें 16वीं किस्त के तहत ₹2,500 दिए जाएंगे।

राशि कब मिलेगी?

सरकार ने निर्देश दिया है कि झारखंड स्थापना दिवस से पहले सभी लाभुकों के खातों में राशि ट्रांसफर कर दी जाए। अनुमान लगाया जा रहा है कि नवंबर के दूसरे सप्ताह से महिलाओं के खाते में रकम आने लगेगी। यानी, 10 नवंबर के बाद लाभुकों को अपने खाते में राशि मिलने की संभावना है। हालांकि, महिला एवं बाल विकास विभाग जल्द ही आधिकारिक तारीख की घोषणा करेगा।

राशि पाने के लिए क्या जरूरी है?

लाभुकों को राशि पाने के लिए कुछ शर्तों का पालन करना अनिवार्य है:

• बैंक खाता आधार और डीबीटी से लिंक होना चाहिए।

• योजना के लिए सभी विवरण सही-सही भरे गए होने चाहिए।

• आपका आधार कार्ड और राशन कार्ड लिंक होना चाहिए।

• किसी भी तरह की फॉर्म या डेटा में त्रुटि नहीं होनी चाहिए।


इन शर्तों को पूरा करने पर ही राशि सीधे बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी।

ऐसे चेक करें अपना नाम


अगर आपका नाम मंईयां सम्मान योजना की लिस्ट में नहीं है तो आपके खाते में पैसा नहीं आएगा। अपना नाम चेक करने के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अपने खाते की जरूरी जानकारी दर्ज करे। मोबाइल पर ओटीपी आएगा, जिसे वेरिफाई करें। अगर आपका नाम लिस्ट में है तो स्टेटस दिख जाएगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन

हजारीबाग में नाबालिग का रेप और जघन्य हत्याकांड के खिलाफ भाजपा का 3 अप्रैल को झारखंड बंद