---Advertisement---

सिल्ली प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने बापू की पुण्यतिथि मनाई

On: January 31, 2024 2:51 AM
---Advertisement---

दिनेश बनर्जी

सिल्ली :- सिल्ली प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रध्दासुमन अर्पित किया। मौके पर रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस उपाध्यक्ष नागेन्द्र नाथ गोस्वामी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें बापू के आदर्श मार्ग पर चलने की जरूरत है एवं उनके विचार तथा सोच को लेकर आगे बढ़ाने में हमारी मदद मिलेगी साथी साथ लोगों में जीवन शैली के बारे में बताने की जरूरत है। इस मौके पर जिला सचिव नागेश्वर महतो, सिल्ली प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कार्तिक चन्द्र महतो, सिल्ली विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास रजक, सिल्ली प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष निशाकर महतो, उपाध्यक्ष मनीराम दास, सचिव शाहबुद्दीन अंसारी,सचिव बलराम महतो,योगेंद्र कोइरी, कोषाध्यक्ष मंजूर मोमिन, सदानंद सोनार, मंडल अध्यक्ष पश्चिमी गुहिराम महतो,पूर्वी मंडल अध्यक्ष भूत नाथ मंडल, प्रकाश मुंडा, पिनाकी बनर्जी,घासीराम पातर, रामेश्वर महतो, सिल्ली युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोहित मुंडा, एस.टी अध्यक्ष श्रीप्रसाद बड़ाईक, लालू कोइरी, रबिंद्र प्रमाणिक, बुधराम लोहरा, इत्यादि कांग्रेस कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now