---Advertisement---

वर्ल्ड चैम्प‍ियन ब्लाइंड क्रिकेट टीम की पीएम मोदी से मुलाकात, दिया खास तोहफा

On: November 27, 2025 9:52 PM
---Advertisement---

नई दिल्ली: भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। टीम हाल ही में कोलंबो में आयोजित ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप के पहले संस्करण की विजेता बनी है। फाइनल मुकाबले में भारत ने नेपाल को सात विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था।

छह टीमों की भागीदारी वाले इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन शुरू से ही दमदार रहा। यह जीत इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि कुछ ही दिनों पहले भारतीय महिला ब्लाइंड टीम ने ODI वर्ल्ड कप में भी अपनी पहली ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी, जिससे महिला क्रिकेट में दोहरी सफलता मिली है।

प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात के दौरान खिलाड़ियों की इस उपलब्धि की सराहना की और कहा कि यह जीत देश की हर बेटी को प्रेरणा देने वाली है। टीम के सदस्यों ने प्रधानमंत्री को अपने हस्ताक्षर वाला बैट भेंट किया, जबकि प्रधानमंत्री ने भी स्मृति स्वरूप खिलाड़ियों के लिए एक क्रिकेट बॉल पर हस्ताक्षर किए।

इस दौरान माहौल बेहद उत्साहपूर्ण रहा। प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें अपने हाथों से मिठाई खिलाई और भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।

भारतीय महिला ब्लाइंड टीम की लगातार दो बड़ी जीत ने देशभर में खेल प्रेमियों के बीच उत्सव का माहौल बना दिया है। टीम की कप्तान ने प्रधानमंत्री को विश्वास दिलाया कि आने वाले आयोजनों में भी खिलाड़ी देश का नाम रोशन करती रहेंगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिहार:60 वर्षीय प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल की 28 वर्षीय टीचर से नेपाल में शादी रचाई,वीडियो वायरल, दो समुदायों में तनाव

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

ममता बनर्जी को बहुत बड़ा झटका, टीएमसी में नंबर दो मुकुल राय का निधन

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:डॉली मलिक ने किसी को समर्थन नहीं किया, बोली,अफवाहों पर न दें ध्यान, सच्चाई की होगी जीत