---Advertisement---

विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को एथलेटिक्स,तीरंदाजी,फुटबॉल एवं हॉकी प्रतियोगिता

On: August 7, 2023 3:43 PM
---Advertisement---

जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

एकल एवं टीम प्रतियोगिता के लिए 565 से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

जमशेदपुर:आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस-2023 के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । निदेशक खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड, रांची एवं जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के संयुक्त तत्वाधान में प्रतियोगिता आयोजित की जा रही । जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा विभागीय दिशा-निर्देश का अनुपालन करते हुए खेल प्रतियोगिता के आयोजन का निदेश जिला खेल पदाधिकारी को दिया गया है । प्रतियोगिता में एथलेटिक्स और तीरंदाजी, फुटबॉल तथा हॉकी के मैच खेले जाएंगे ।

एथलेटिक्स और तीरंदाजी की प्रतियोगिता जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स तथा गोलमुरी स्थित टिनप्लेट स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबॉल एवं नवल टाटा हॉकी स्टेडियम- इंदिरा नगर में हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी । उक्त चारों खेल प्रतियोगिताओं में पूर्वी सिंहभूम जिला के जनजातीय (आदिवासी) खिलाड़ी ही भाग ले रहे हैं। विभाग द्वारा जारी निर्धारित तिथि तक लगभग 565 से अधिक खिलाड़ियों ने अपना पंजीयन कराया है। खेलों के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है।

जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि सभी प्रतिभागी पुरुष और महिला खिलाड़ी/ टीमें जिन्होंने निबंधन करा लिया है निर्धारित खेल आयोजन स्थल में पूर्वाहन 9:30 तक अवश्य अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे । सभी चारों खेलों के समापन के उपरांत पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम निर्धारित क्रीड़ांगन में संपन्न किए जाएंगे । फुटबॉल एवं हॉकी प्रतियोगिता के विजेता, उपविजेता एवं द्वितीय उपविजेता की टीमों को पुरस्कार के रुप में क्रमशः 21000/- 15000/- और 11,000/- नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा । जबकि एथलेटिक्स खेल की स्पर्धा में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 4 x 100 मीटर रिले , 4 x 400 मीटर रिले और तीरंदाजी के प्रथम , द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागी विजयी खिलाड़ियों को क्रमशः नगद 5000 /-, 3000/- और 2000/- कि राशि देकर सम्मानित किया जाएगा ।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक