---Advertisement---

दुनिया का पहला AI साॅफ्टवेयर इंजीनियर लाॅन्च, बना सकता है वेबसाइट और साॅफ्टवेयर

On: March 13, 2024 10:01 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

नई दिल्ली:- दुनिया का पहला साॅफ्टवेयर इंजीनियर लाॅन्च किया गया है। यह AI टूल, वेबसाइट और साॅफ्टवेयर बना सकता है, इतना ही नहीं यह कोड भी लिख सकता है। इसे डेविन नाम दिया गया है, इसका निर्माण टेक कंपनी काॅग्निशन ने किया है। डेविन को मानव इंजीनियरों के साथ काम करने, रियल टाइम अपडेट देने, फीडबैक स्वीकार करने और सॉफ्टवेयर डिजाइन में सहयोग करने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी के अनुसार यह मानव इंजीनियरों की जगह लेने के बजाय उनकी कौशल में वृद्धि करेगा।

काॅग्निशन कंपनी ने एक्स पर पोस्ट किया ‘आज हम दुनिया के पहले AI साॅफ्टवेयर इंजीनियर डेविन का परिचय कराते हुए बेहद उत्साहित हैं। डेविन ने बड़ी AI कंपनियों से प्रैक्टिकल इंजीनियरिंग इंटरव्यू सफलतापूर्वक पास किए हैं। डेविन एक ऑटोनोमस एजेंट है। यह अपने शेल, कोड एडिटर और वेब ब्राउज़र के इस्तेमाल से इंजीनियरिंग संबंधी काम करता है।’

डेविन की खासियत

AI साॅफ्टवेयर इंजीनियर डेविन इंसानों की तरह भविष्य के लिए सोच सकता है। यह हजारों फैसले ले सकता है और अपनी गलतियों से सीख सकता है। यह समय के साथ और बेहतर हो सकता है। डेविन में वे सभी टूल्स मौजूद हैं जिनकी एक मानव इंजीनियर को जरूरत होती है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें