---Advertisement---

नवरात्र के प्रथम दिन कलश यात्रा के साथ शुरू हुई मां दुर्गा की आराधना

On: October 4, 2024 2:04 AM
---Advertisement---

सिल्ली:-सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति महावीर चौक सिल्ली कमेटी की ओर से गुरुवार के दिन महिलाओं द्वारा दुर्गा पूजा महोत्सव के शुभारंभ से पहले सुबह 7 बजे स्वर्णरेखा नदी के पावन तट से कलश यात्रा हर्षोउल्लास के साथ निकाली गई। पावन तट पर पंडित अजय बनर्जी के द्वारा पूरे विधि विधान और वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। पुरोहित के द्वारा बताया गया की कलश यात्रा में शामिल होने से घर में सुख समृद्धि आती है। कलश को मातृशक्ति, त्रिदेव, त्रिगुणात्मक शक्ति का प्रतीक माना जाता है। कलश यात्रा नदी से चलकर हिंडालको, झारखंड मोड़ होते हुए सिल्ली पहुंची। शोभायात्रा में महिलाओं के साथ बच्चे, युवा और बुजुर्ग उत्साह पूर्वक शामिल थे एवं सभी ने एक साथ जयकारा लगाते हुए पंक्तिबद्ध तरीके से चल रहे थे। कलश यात्रा भव्य और सभ्य ढंग से संपन्न हो इसकी निगरानी कमेटी के सदस्यों द्वारा की जा रही थी।

इस कलश शोभायात्रा में मीरा, दीप, ज्योति, दिवाकर प्रसाद, बबलू साव, अनिल साव, संजय भगत, कुंदन साव, संजय साव, प्रभु चौधरी, रेहान, आयुष,भोला आर्यन समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now