---Advertisement---

झारखंड में 3 सितंबर तक बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

On: August 29, 2025 9:07 AM
---Advertisement---

Jharkhand Weather: झारखंड में एक बार फिर से बारिश का सिलसिला तेज होने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में 3 सितंबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कई जिलों में येलो अलर्ट भी घोषित किया गया है। बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर एरिया के कारण मानसून की सक्रियता बढ़ी है, जिससे अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा।

तापमान में गिरावट की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में झारखंड के अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इसके बाद अगले दो दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

अब तक सामान्य से 29% अधिक बारिश

राज्य में 1 जून से 28 अगस्त तक कुल 1007.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 778.3 मिमी होती है। इस तरह झारखंड में अब तक सामान्य से 29% अधिक बारिश हो चुकी है। बीते दो दिनों से मानसून कमजोर था, लेकिन लो-प्रेशर बनने से अब बारिश की रफ्तार फिर से तेज होगी।

किन जिलों में अलर्ट

29 अगस्त (शुक्रवार): राज्य के विभिन्न हिस्सों में गर्जन, वज्रपात और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

गोड्डा, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी।

30 और 31 अगस्त: रांची, रामगढ़, खूंटी, बोकारो, लोहरदगा, पलामू, चतरा, लातेहार, गढ़वा और गुमला में वज्रपात व भारी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट लागू।


पिछले 24 घंटे का हाल

बीते 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश 42.2 मिमी महेशपुर (पाकुड़) में हुई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.5°C गोड्डा में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.5°C लातेहार में रिकॉर्ड हुआ।


सावधानी बरतने की अपील

मौसम विभाग ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने, पेड़ों व बिजली के खंभों से दूर रहने और खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:डॉली मल्लिक और मानिक मल्लिक ने मतदाताओं कार्यकर्ताओं के प्रति जताया आभार

आजसू पार्टी ने स्वर्गीय विष्णु चरण महतो को दी श्रद्धांजलि, आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण

सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति राधिका मैदान सिल्ली की नई कमिटी का गठन, रमण कुमार साहू बने अध्यक्ष

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

धनबाद: नगर निगम चुनाव मतदान के दौरान माहौल बिगड़ते बिगड़ते बचा, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक मतदान जारी