---Advertisement---

योग शिक्षक एवं योग शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित

On: September 7, 2023 2:31 AM
---Advertisement---

सिल्ली ; शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर योग शिक्षक एवं योग शिक्षिकाओं को उपहार देकर एवं प्रथम उपराष्ट्रपति व द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर केक खिलाकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व आसन, प्राणायाम व्यायाम आदि किये गये। सम्मानित किए गए योग शिक्षिका भावना गुप्ता , गायत्री कुमारी, योग शिक्षक समल महतो, राजेंद्र प्रसाद ,कृष्ण कुमार महतो , उमाशंकर मालाकार , मदन कुमार महतो, दिलीप कुमार दे , शत्रुघ्न गुप्ता समेत कुल नौ योग शिक्षक /शिक्षिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर योग शिक्षक मदन कुमार महतो ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में योग के प्रति जागरूकता पैदा करना था। समाज में स्वस्थ जीवन शैली की और एक नया नजरिया लाना था। इस दैनिक योग कक्षा में सभी स्वस्थ, समर्थ,शिक्षित, एवं योग के प्रति तन,मन, धन से समर्पित हैं। आशा करता हूं आये दिन इसी प्रकार के रचनात्मक कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now