---Advertisement---

यंग चैलेंजर ने सिंगपुर लायंस को 19 रनों से हराकर मैच जीता

On: July 6, 2023 2:50 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- मुरी हिंडाल्को मैदान में चल रहे एसपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार देर शाम यंग चैलेंजर सिल्ली तथा सिंगपुर लायंस के बीच मैच खेला गया। जिसमे यंग चैलेंजर सिल्ली ने सिंगपुर लायंस को 19 रनों से हरा दिया। सिंगपुर लायंस ने टाॅस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया । यंग चैलेंजर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओभर में 2 विकेट खोकर कुल 167 रन बनाया। पहले विकेट की साझेदारी में अफजल अली एवम वैभव कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए 110 रन बनाए जो इस एसपीएल प्रतियोगिता की सबसे बड़ी पार्टनरशिप पारी है। वहीं सिंगपुर लायंस ने जवाबी पारी खेलते हुए 12 ओभर में 9 विकेट खोकर 148 रन ही बना बना पाई। जिससे यंग चैलेंजर सिल्ली 19 रन से मैच जीत लिया।आज के खेल में मैन ऑफ, मैच, बेस्ट बॉलर, मोस्ट सीक्सेस के लिए यंग चैलेंजर के अफजल अली को एवं बेस्ट कैच का पुरस्कार कुंदन कुमार को दिया गया। इन सभी खिलाड़ीयों को फ्रीडम आजसू के फ्रेंचाइजी अभिमन्यु महतो व भादुड़ी गोरांई ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।इस मौके पर आयोजक समिति के पवित्रा मित्रा, राजेश सिंह,आत्माराम महतो, नितीश कुमार महतो, प्रणब महतो, अमित बहादुर समेत काफी संख्या में खिलाड़ी एवं दर्शक मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मुरी में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग, ग्रामीणों ने दिया आवेदन

मुरी स्टेशन प्लेटफॉर्म एक नंबर एवं दो नंबर पर पानी सप्लाई बंद यात्री परेशान

रांची नगर निगम चुनाव में झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के चुनाव प्रचार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

रांची:बीआईटी मेसरा इलाके में फायरिंग कर दहशत मचाने वाले राहुल गैंग के 5 गुर्गे पुलिस के शिकंजे में

श्री श्री विश्वविद्यालय का ‘संकल्प-2047’ सम्मेलन 22 फरवरी को रायपुर में