---Advertisement---

गनेशपुर पंचायत में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार शिविर आयोजित

On: November 27, 2025 9:03 PM
---Advertisement---

निरंजन प्रसाद

गारु (लातेहार): सरयू प्रखंड के गनेशपुर पंचायत सचिवालय में 27 नवंबर 2025, बृहस्पतिवार को ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के उपायुक्त उत्कर्ष कुमार गुप्ता, उप-विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, प्रखंड विकास पदाधिकारी आशा साहू, उप प्रमुख सुनील उरांव और पंचायत के मुखिया राजेश सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

शिविर में प्रखंड के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए, जिससे पूरे कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और उमंग का माहौल नजर आया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर ग्रामीणों ने अपने आवेदन जमा किए और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर जॉब कार्ड का वितरण, किसानों को बीज उपलब्ध कराना, आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों को स्वेटर वितरण, और मंईयां सम्मान योजना के फॉर्म भरे गए। इसके साथ ही गोद भराई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसने उपस्थित महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ा दी।

उपायुक्त उत्कर्ष कुमार गुप्ता और उप-विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद दोनों अधिकारी गनेशपुर और करवाई के बीच कोयल नदी पर पिछले सात वर्षों से अधूरे पड़े पुल का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने निर्माण कार्य में हो रही देरी पर असंतोष व्यक्त किया और संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी लेकर कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लातेहार: 10 लाख का इनामी नक्सली जोनल कमांडर मृत्युंजय भुइयां गिरफ्तार, 44 पुलिसकर्मियों की हत्या में था शामिल

लातेहार:बच्चा चोर समझ ग्रामीणों ने पकड़ा, निकला मोस्ट वांटेड 10 लाख का इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईंया

लातेहार में हाथियों का आतंक, शौच के लिए निकले वृद्ध को कुचलकर मार डाला

लातेहार में ड्रोन सर्वे को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक; पथराव के बाद कई राउंड फायरिंग

लातेहार में भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा ट्रक, पति की मौत; पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल

लातेहार: मालगाड़ी की टक्कर से हाथी के बच्चे की मौत, चार घंटे ठप रहा रेल परिचालन