---Advertisement---

पिपरी कला पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 1531 आवेदन मिले

On: September 9, 2024 12:21 PM
---Advertisement---

बिशुनपुरा / अजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा(गढ़वा):- बिशुनपुरा प्रखंड के पिपरी कला पंचायत में आज दिन सोमवार को आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप मद्धेशिया, प्रखंड प्रमुख दीपा कुमारी, उप प्रमुख सह पिपरी कला पंचायत समिति सदस्य कविता देवी, मुखिया शोशिला देवी, उप प्रमुख प्रतिनिधि अजय पाल, सीआरपी महेन्द्र प्रसाद गुप्ता के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में कुल 1531 आवेदन प्राप्त हुए। जैसे:- अबुआ आवास योजना केलिए 736, झारखण्ड मइयां सम्मान योजना केलिए 32, केसीसी केलिए 15, मुख्य्मंत्री पशुधन से संबंधित 8, राशन कार्ड/संशोधन हेतु 145, धोती साड़ी लूंगी वितरण 14, 15वें वित से 1, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना से 2, मनरेगा एवं अन्य 73, सर्वजन पेंशन योजना केलिए 102, स्वास्थ्य संबंधित 292, जेएसएलपीएस से 8, मुख्य्मंत्री राज्य वृद्धापेंशन योजना केलिए 102 एवं अन्य हेतु 1 आवेदन प्राप्त किए गए।

वहीं मुख्य्मंत्री राज्य वृद्धापेंशन योजना हेतु 79 आवेदन का निष्पादन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी विभागों का अलग अलग स्टॉल लगाया गया था। वहीं बाल विकास परियोजना के तत्वाधान में महिलाओं की गोदभराई भी की गई। वहीं आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर महिला पुरुष की काफी भीड़ देखने को मिली।

वहीं कार्यक्रम में अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप मद्धेशिया, प्रखंड प्रमुख दीपा कुमारी, उप प्रमुख सह पिपरी कला पंचायत समिति सदस्य कविता देवी, मुखिया शोशिला देवी, उप प्रमुख प्रतिनिधि अजय पाल, सीआरपी महेन्द्र प्रसाद गुप्ता, पंचायत अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र के सेविकाएं एवं सभी स्टॉल पर संबंधित अधिकारी/कर्मी सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पुरुष एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर: कैरव गांधी चर्चित अपहरण कांड में सरगना फरार,5 चेले गिरफ्तार, सलाखों के पीछे

जमशेदपुर: टेल्को संगत ने बोले सो निहाल सत श्री अकाल के साथ सरदार बलविंदर सिंह को फिर एक बार प्रधान की हरी झंडी

गिरिडीह: नगर निगम चुनाव प्रचार की तिथि खत्म होने के बाद बाबूलाल मरांडी की एक होटल में कथित बैठक, प्रशासन ने रोका, सियासत गर्म

पलामू में मॉब लिंचिंग से सनसनी, बैटरी चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या; दो हिरासत में

झारखंड: पलामू में एक और मोब लिंचिंग, चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या

टाटा से भुवनेश्वर जाने वाली शांति लता बस में लगी भीषण आग, राख, ड्राइवर ने बचाई यात्रियों की जान