---Advertisement---

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

On: August 28, 2023 2:38 AM
---Advertisement---

सिल्ली: सिल्ली थाना अंतर्गत छोटा चांगड़ू निवासी नंदलाल खंडित के पुत्र बबलू खंडित (19) ने घर के समीप पेड़ पर
फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि शनिवार रात खाना खाकर वह अपने कमरे में सोने चला गया था। दूसरे दिन रविवार को सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि घर के समीप जामुन के पेड़ पर उनके पुत्र का शव लटक रहा है। एक बारगी यह विश्वास नहीं हो पाया परंतु आनन फानन में पेड़ के समीप पहुंचे। दृश्य देखकर चौंक गए। इधर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। घटना के संबंध पुलिस ने बताया कि हत्या या आत्म हत्या पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है मामले की छानबीन चल रही है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now