---Advertisement---

AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन मामले में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु गिरफ्तार, दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त

On: February 24, 2026 9:55 AM
---Advertisement---

नई दिल्ली: नई दिल्ली भारत मंडपम में ए आई समिट के दौरान शर्टलेस प्रदर्शन के मामले में नया ट्विस्ट आ गया है पूरे देश भर में सत्ता पक्ष और कांग्रेस के बीच बयान बाजी हो रही है। यहां तक की इंडिया गठबंधन के भी नेता कांग्रेस की आलोचना कर रहे हैं। इसी बीच इस मामले में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु को लंबी पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इधर उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेसियों के द्वारा विरोध प्रदर्शन के संभावना को देखते हुए तिलक मार्ग थाने की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

आज ही उन्हें पटियाला कोर्ट में दिल्ली पुलिस पेश करेंगी। इस मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें