---Advertisement---

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 6 युवक घायल, इलाजरत

On: November 13, 2023 4:36 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

मझिआंव (गढ़वा):- कांडी प्रखंड क्षेत्र के दारीदह गांव निवासी रघुवीर पासवान के 28 वर्षीय पुत्र अरविंद पासवान करंट के चपेट में आने से तत्काल उसकी घटना स्थल पर रही मौत हो गई। उनके परिजनों द्वारा मझिआंव सीएचसी केंद्र में लाया गया। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। यह घटना दीपावली के दिन लगभग 3:00 बजे की है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अरविंद पासवान ने दीपावली के अवसर पर अपने घर में साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान घर में धारा प्रभावित तार की चपेट में आ गए। जिसकी उसकी मौत हो गई। गत रविवार की पूरी रात्रि सीएचसी केंद्र में शव को रखा गया। सोमवार को पोस्टमार्टम हेतु गढ़वा भेज दिया गया। जबकि दूसरी ओर कांडी थाना क्षेत्र के घटहूंवआं गांव निवासी सुनील राम के 20 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार मोटरसाइकिल सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी केंद्र में प्राथमिक की उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु उसे रेफर कर दिया गया। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार के देर शाम घायल रोहित कुमार के साथ उसी गांव के देव कुमार एवं ओमप्रकाश तीनों युवक एक साथ एक ही मोटरसाइकिल से गढ़वा से अपने घर घटहूंवआं जा रहे थे। इसी दौरान बरडीहा थाना क्षेत्र के सिवाना स्थित मुख्य पथ के लंगोटिया बाबा धाम के समीप मोटरसाइकिल असंतुलित हो गया जिससे तीनों युवक घायल हो गए हैं। जिसमें रोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे चिकित्सक ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज हेतु गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि गंभीर रेफर युवक के साथ उनके साथ दोनों युवक आंशिक रूप से घायल हुए थे। जबकि तीसरी घटना देर रात लगभग 8:00 बजे लमारी कला गांव निवासी राजू यादव के 19 वर्षीय पुत्र लव कुमार यादव एवं रोहित यादव के 22 वर्षीय पुत्र मुकेश यादव दोनों युवक अपने घर मोटरसाइकिल से अपने घर लमारी कला जा रहे थे। इसी दौरान मुख्य पथ से चटनिया गांव के समीप जैसे ही पहुंचे तो पूर्व से खड़े अंधेरे में मोटरसाइकिल से जा टकरा गए। जिससे दोनों युवक घायल हो गए। दोनों घायलों का सीएचसी केंद्र में इलाज करवाया गया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन