---Advertisement---

‘युवा’ का किशोरियों के लिए नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर आयोजित

On: March 12, 2026 7:10 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:सामाजिक संस्था यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन (युवा) ने रिबिल्ड इंडिया फंड के सहयोग से सुंदर नगर में एक तीन दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में जुड़ी पहाड़ी, बाघलता, भुटका और काशीडीह गांवों से कुल 20 किशोरियों ने भाग लिया। किशोरियों को प्रशिक्षण ज्योति पिंगुवा ने दिया।

पहला दिन:नेतृत्व की नींव रखना
पहले दिन की शुरुआत एक परिचय सत्र से हुई, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने अपना नाम और रुचियाँ साझा कीं। सत्र के दौरान सकारात्मक वातावरण हेतु सामूहिक नियम बनाए गए। अपेक्षा वृक्ष गतिविधि के माध्यम से सभी किशोरियों ने अपनी-अपनी अपेक्षाएँ साझा कीं।

“नेता कौन है और एक अच्छे नेता के गुण” विषय पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें निम्न बिंदु उभरकर आए:
स्पष्ट दृष्टिकोण और दिशानिर्देशन
ईमानदारी और सत्यनिष्ठा
आत्मविश्वास
प्रभावी संचार कौशल
निर्णय लेने की क्षमता
जिम्मेदारी स्वीकार करना
दूसरों को प्रेरित करने की क्षमता
समस्या समाधान की क्षमता
टीमवर्क को बढ़ावा देना
इसके अतिरिक्त, रूढ़िवादी सोच को चुनौती देने हेतु ग्रुप गतिविधि आयोजित की गई। किशोरियों ने विश्व की प्रसिद्ध महिला नेताओं — मनल अल-शरीफ, मलाला यूसुफजई और रोज़ा पार्क्स की जीवन यात्रा से प्रेरणा ली।
अवसर और बाधा सत्र में केस स्टडी के माध्यम से वेतन असमानता, घरेलू और व्यावसायिक दोहरी जिम्मेदारी, तथा शिक्षा तक पहुंच में लड़कियों के सामने आने वाली चुनौतियों पर गहन चर्चा हुई।

दूसरा दिन: जेंडर, संचार और संगठन की शक्ति
दूसरे दिन की शुरुआत सुबह शारीरिक व्यायाम से हुई। इसके बाद जेंडर और यौनिकता की अवधारणा पर गहन सत्र आयोजित हुआ। किशोरियों ने समाज द्वारा स्वीकृत और अस्वीकृत महिलाओं की भूमिकाओं पर अखबारों से तस्वीरें चुनकर विश्लेषण किया।

प्रभावी संचार सत्र में खेल-खेल गतिविधियों के ज़रिये यह समझाया गया कि संदेश कितना स्पष्ट और सरल होना चाहिए। जोड़ी गतिविधि में प्रतिभागियों ने साथी के बताए निर्देशों के आधार पर चित्र बनाकर सुनने और समझने की कला सीखी।
समस्या पहचान सत्र में चार समूहों ने निम्न महत्वपूर्ण विषयों पर समस्या वृक्ष बनाकर कारण और समाधान हूंढे:
लड़कियों की शिक्षा
बाल विवाह
जबरदस्ती विवाह
जल्दी शादी
कार्यक्रम का समापन “सपनों के वृक्ष” गतिविधि से हुआ, जिसमें सभी किशोरियों ने अपने हाथों की छाप लगाकर अपने सपने और इस प्रशिक्षण से सीखी बातें साझा कीं। फीडबैक सत्र में अधिकांश प्रतिभागियों ने माना कि उनकी आरंभिक अपेक्षाएँ पूरी हुईं।
कार्यक्रम को सबसे बनाने में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर चंद्रकला मुंडा, श्रुति आदि में सक्रिय भूमिका निभाई।
यह प्रशिक्षण युवा लड़कियों को अपनी क्षमता पहचानने, लिंग आधारित भेदभाव को चुनौती देने और अपने समुदाय में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने के लिए तैयार करने हेतु आयोजित किया गया था।” — ज्योति पिंगूवा, मुख्य प्रशिक्षक

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर: अधिवक्ताओं में भारी उत्साह के साथ झारखंड स्टेट बार काउंसिल के नए मेंबरों के चुनाव के लिए मतदान संपन्न

जमशेदपुर:SSP ने क्राइम कंट्रोल के लिए मासिक बैठक में दिए महत्वपूर्ण टिप्स और निर्देश

‘हर मौत का लेंगे बदला… होर्मुज स्ट्रेट बंद रहेगा’, अमेरिका-इजराइल को ईरान के  सुप्रीम लीडर की खुली चेतावनी

बागबेड़ा:परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया था धनबाद, चोरों ने ताला तोड़कर एक लाख रुपए का माल उड़ाया

डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन के नाम बदलने को मिली हरी झंडी, झारखंड कैबिनेट की बैठक में 40 प्रस्तावों पर लगी मुहर

लातेहार:बच्चा चोर समझ ग्रामीणों ने पकड़ा, निकला मोस्ट वांटेड 10 लाख का इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईंया