जमशेदपुर

रथ यात्रा के पूर्व से गायत्री परिवार के युवा चला रहें हैं स्वच्छता अभियान

ख़बर को शेयर करें

8 दिनों तक 30 जिलों में चलेगा श्रमदान

जमशेदपुर :गायत्री परिवार टाटानगर का युवा प्रकोष्ठ नवयुगदल के युवाओं ने पूरी के जगन्नाथ मंदिर परिसर में गायत्री परिवार ओडिसा के 100 कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाया । यह स्वच्छता अभियान अगले 8 दिनों तक गायत्री परिवार द्वारा पूरी के स्थानीय प्रशासन द्वारा निर्धारित किये गए स्थानों पर चलाया जाएगा ।

जिसमें उड़ीसा के 30 जिले के 150 से ज्यादा भाई-बहन अपना श्रमदान करेंगे । इस अभियान में गायत्री परिवार टाटानगर युवा प्रकोष्ठ नवयुगदल के युवा साथियों के साथ-साथ प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ झा रखण्ड़ के संयोजक श्री संतोष कुमार राय भी शामिल हुए ।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।