---Advertisement---

जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

On: July 12, 2023 3:31 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- रूडसेट संस्थान सिल्ली में मंगलवार को 30 दिवसीय घरेलू विद्युत उपकरण एवं 10 दिवसीय फास्ट फूड स्टॉल उधमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उपस्थित प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए वीणा चौधरी ने कहा कि महिलाएं चाहे तो हर असंभव काम को संभव कर सकती है। प्रशिक्षण ले रहे सभी प्रशिक्षणार्थियों को स्वयं का रोजगार कर खुद पर निर्भर होने के लिए प्रेरित करते हुए अपने रोजगार के साथ दूसरों को भी रोजगार देने की बात कही। संस्थान के निदेशक संजीत कुमार ने प्रशिक्षुओं को कहा कि बैंक से जुड़कर अपने रोजगार को और आगे बढ़ा सकते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि रूडसेट संस्थान में जल्द ही कई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू की जाएगी। जिसमें बकरी पालन, प्लंबिंग एंड सेनेटरी वर्क, हॉर्टिकल्चर प्रशिक्षण आदि शामिल है । मौके पर संस्थान के वरिष्ठ संकाय अनिल कुमार, जगदीश चंद्र महतो, हजारी लाल शर्मा, दशरथ कुमार महतो, महेश रोहिदास, सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कदमा: परिवार वाले बाहर, लाखों के जेवरात चोरों ने उड़ाए,दहशत में लोग

जमशेदपुर: परसुडीह व बागबेड़ा जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में तीन दिन से बिजली व्यवस्था ध्वस्त,जनता त्रस्त,अस्सिटेंट इंजीनियर बोले!

चतरा:पशुपालन विभाग में कार्यरत डॉक्टर योगेंद्र यादव का मर्डर,मची सनसनी

ईरान ने अमेरिका के गुड फ्राइडे को ब्लैक फ्राईडे में बदला, दो फाइटर जेट 5 ड्रोन की तबाह

केरल कैथोलिक एसोसिएशन ने दिव्य ज्योति रिट्रीट सेंटर,सुंदरनगर में ज़ायरो मालाबार शैली में ‘गुड फ्राइडे’ की प्रार्थना सभाएँ आयोजित कीं

जमशेदपुर: संस्कार भारती के प्रथम अध्यक्ष डॉ० शैलेंद्र नाथ श्रीवास्तव की स्मृति में स्मरण सभा आयोजित