---Advertisement---

परसुडीह निवासी जोमैटो डिलीवरी बॉय की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

On: February 20, 2026 2:29 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के हलुदबनी नामोटोला निवासी शुभ्र ज्योति नंदी की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है। वह जोमैटो के लिए डिलीवरी का काम करता था।

बताया जा रहा है कि वह ड्यूटी समाप्त कर रात में लौट रहा था। इसी दौरान साकची गोल चक्कर के समीप एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. घायल युवक को तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

परिजनों को रात करीब 11:30 बजे दुर्घटना की खबर मिली. वे तुरंत साकची गोल चक्कर पहुंचे, जहां से उन्हें अस्पताल ले जाए जाने की जानकारी मिली. बताया जा रहा है कि शुभ्र ज्योति नंदी परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now