खासम ख़ासमहाराष्ट्र

पुणे:जहरीली शराब कांड, 15 लोगों की मौत,सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दिए एसआईटी जांच के आदेश

ख़बर को शेयर करें

पुणे: जहरीली शराब का सेवन करने के कारण पिंपरी चिंचवाड़ इलाके में 15 लोगों की मौत की खबर आ रही है। इसी बीच पुलिस ने इस मामले में शराब के ठेके के मालिक समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मामले में आदतन शराब तस्कर योगेश वानखेड़े को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने अवैध रूप से बनाई गई जहरीली शराब पुणे और पिंपरी-चिंचवड के कई इलाकों में बेची थी। मृतकों में कई लोगों की मौत से पहले चक्कर आने और मुंह से झाग निकलने जैसे लक्षण सामने आए थे।
इधर इसको लेकर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने गंभीरता से लिया है और मामले की जांच एसआईटी को सौंप दी गई है।

सबसे ज्यादा 8 मौतें पिंपरी चिंचवाड़ इलाके में हुई हैं, कई की हालत गंभीर है। पिंपरी-चिंचवड के दापोड़ी और फुगेवाड़ी क्षेत्रों में 8 और पुणे के काले पाडल और हडपसर इलाकों में 5 लोगों की मौत हुई है।
पुलिस ने मामले में आदतन शराब तस्कर योगेश वानखेड़े को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने अवैध रूप से बनाई गई जहरीली शराब पुणे और पिंपरी-चिंचवड के कई इलाकों में बेची थी। मृतकों में कई लोगों की मौत से पहले चक्कर आने और मुंह से झाग निकलने जैसे लक्षण सामने आए थे।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।