---Advertisement---

बेरोजगार मित्रों मेलोडी खाओ और रोजगार भूल जाओ : सुधीर कुमार पप्पू

On: May 29, 2026 1:26 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नौजवानों का भविष्य चौपट कर दिया है। अब बोल रहे हैं मोदी मेलोडी खाओ और रोजगार भूल जाओ। मोदी ने पूंजीपत्ती मित्रों को 20 लाख करोड़ माफ कर देश को आपातकाल में डाल दिया है आर्थिक संकट के कारण देश में त्राहिमाम मचने वाला है। बैंकों में घपला करने वाले इंग्लैंड में जाकर बैठे है जिससे देश की आर्थिक स्थिति खराब हुई है। मोदी सरकार ने यह मुद्दा इंग्लैंड सरकार के समक्ष आज तक नहीं उठाया क्योंकि मोदी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। सामाजिक चिंतक और अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने एक बयान जारी कर उक्त बातें कही है। खुद मोदी विदेश का दौरा कर रहे हैं देश का पैसा बाहर लुटा रहे हैं और देशवासियों को नसीहत दे रहे हैं। अभी देश मेँ मात्र दस प्रतिशत लोग मोदी को पसंद करते हैं बाकी 90% लोग मोदी को हटाने के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विदेश द्वारा में जाकर देश की गरिमा को तार तार कर रहे हैं। देश का माहौल देखकर लगता है मोदी सरकार का पतन जल्द हो जाएगा।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now