एजेंसी: देश के तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू है जिसमें मुख्य रूप से असम केरल और पुडुचेरी शामिल हैं। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से वोट की अपील की है।
बता दें कि केरल में 140 असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीटों के लिए मतदान जारी है।
तीनों राज्यों में कुल 1899 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 4 मई को आएगा। असम में ढाई करोड़ मतदाता हैं। जबकि केरल में 2 करोड़ 71 लाख और पुडुचेरी में 9 लाख 44000 वोटर हैं।
केरल में 30471 असम में 31486 और पुडुचेरी में 1099 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।











