---Advertisement---

जमशेदपुर:पंचायत प्रतिनिधियों के प्रयास से बागबेड़ा कॉलोनी की स्ट्रीट लाइटें जली

On: April 8, 2026 8:56 AM
---Advertisement---

अंधेरे से मिली राहत,पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं उप मुखिया संतोष ठाकुर की मेहनत रंग लाई

जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को आखिरकार ठीक कर दिया गया है। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं उप मुखिया संतोष ठाकुर के संयुक्त प्रयास से यह कार्य संभव हो सका, जिससे पूरे इलाके में एक बार फिर रोशनी फैल गई है। स्ट्रीट लाइटें चालू होते ही स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

बताया गया कि कई महीनों से स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण क्षेत्र में अंधेरा पसरा रहता था। इस अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी और दुर्घटनाओं की घटनाएं भी सामने आती थीं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ था। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं उप मुखिया संतोष ठाकुर द्वारा लगातार संबंधित अधिकारियों को मांग पत्र सौंपने के बाद अंततः यह समस्या दूर हो सकी।

इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता और उप मुखिया संतोष ठाकुर ने कहा कि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देना उनकी जिम्मेदारी है और आगे भी क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए वे प्रयासरत रहेंगे।

इस कार्य में वार्ड सदस्य सीमा पांडे, प्रतिनिधि अरविंद पांडे, समाजसेवी भोला झा, दिग्विजय सिंह, पवन सिंह, संजय कुमार सहित कई स्थानीय लोगों का भी सराहनीय योगदान रहा। स्थानीय निवासियों ने प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खूंटी में उग्रवादियों का तांडव,कई राउंड फायरिंग,मशीन में आग,पर्चा छोड़ा

टाटा मोटर्स फ्रेम फैक्ट्री के कर्मचारी अजय कुमार को सेवानिवृत्त होने पर यूनियन एवं प्रबंधन ने दी विदाई

टाटा मोटर्स व्हीकल फैक्ट्री लाइन 3 में कार्यरत सत्य नारायण सिंह सेवानिवृत्त, यूनियन व प्रबंधन की ओर से भावभीनी विदाई

जेएसएसपी में अंग्रेजी कोरल रेसिटेशन, 250 छात्रों ने ग्लोबल वार्मिंग पर दी प्रस्तुति

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले,रेलवे कनेक्टिविटी एवं विकास के लिए कई मांगे रखी

जमशेदपुर:गायत्री ज्ञान मन्दिर में रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न होने पर समीक्षा बैठक संपन्न