---Advertisement---

गढ़वा में टॉफ़कॉन एक्सटी सरिया का भव्य लॉन्च,पहले ही दिन 501 टन बुकिंग; निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सबसे महत्वपूर्ण : SDM

On: May 25, 2026 11:00 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता संवाददाता

गढ़वा। गढ़वा शहर के नवादा मोड़ स्थित उत्सव गार्डन हॉल में रविवार को टॉफ़कॉन एक्सटी नामक उच्च गुणवत्ता वाले सरिया का भव्य लॉन्चिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गढ़वा, पलामू, जपला, हुसैनाबाद, हरिहरगंज, छतरपुर, श्री बंशीधर नगर, रमना, मेराल समेत विभिन्न क्षेत्रों के सरिया विक्रेता, व्यवसायी एवं अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान 501 टन सरिया की बुकिंग होने से व्यवसायियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम का उद्घाटन गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय, कंपनी के मार्केटिंग डायरेक्टर इंद्रजीत लाल, बंगाल मार्केटिंग हेड धीरज प्रसाद, क्रॉप हेड इंद्रनील दत्ता तथा संथाल मार्केटिंग हेड अनूप कुमार चौरसिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद गढ़वा एवं पलामू के डिस्ट्रीब्यूटर जय माता दी ट्रेडर्स के प्रोपराइटर दीपक जायसवाल एवं अशोक कमलापुरी ने सभी आगंतुक अतिथियों को ऐतिहासिक श्री राधा कृष्ण मंदिर की तस्वीर, शॉल एवं बुके देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारियों ने टॉफ़कॉन एक्सटी सरिया की गुणवत्ता, मजबूती एवं आधुनिक तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह सरिया अत्याधुनिक तकनीक से तैयार किया गया है, जो भवन निर्माण को अधिक मजबूत एवं सुरक्षित बनाता है। कंपनी प्रतिनिधियों ने कहा कि बाजार में बेहतर गुणवत्ता एवं भरोसे के साथ टॉफ़कॉन एक्सटी ग्राहकों की पहली पसंद बनने की क्षमता रखता है।

गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय ने कहा कि आज के समय में सुरक्षित एवं मजबूत निर्माण के लिए गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आधुनिक और गुणवत्तायुक्त उत्पाद बाजार में उपलब्ध होना क्षेत्र के लिए सकारात्मक पहल है।

ग्राहकों के भरोसे पर खरा उतरेगा टॉफ़कॉन एक्सटी : इंद्रजीत लाल

कंपनी के मार्केटिंग डायरेक्टर इंद्रजीत लाल ने कहा कि टॉफ़कॉन एक्सटी अत्याधुनिक तकनीक से तैयार किया गया उच्च गुणवत्ता वाला सरिया है। कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को मजबूत, टिकाऊ एवं भरोसेमंद उत्पाद उपलब्ध कराना है।

पहले दिन 501 टन बुकिंग से व्यापारियों में उत्साह : दीपक जायसवाल

गढ़वा एवं पलामू के डिस्ट्रीब्यूटर दीपक जायसवाल ने कहा कि लॉन्चिंग कार्यक्रम को व्यवसायियों का जबरदस्त समर्थन मिला है। पहले ही दिन 501 टन बुकिंग होना यह साबित करता है कि लोगों का भरोसा इस उत्पाद पर तेजी से बढ़ रहा है।

इस अवसर पर उपस्थित व्यवसायियों एवं डीलरों ने भी उत्पाद को लेकर उत्साह जताया। कार्यक्रम के दौरान कई विक्रेताओं ने मौके पर ही सरिया की बुकिंग कराई। लॉन्चिंग के पहले ही दिन 501 टन सरिया की बुकिंग होना कंपनी के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि यह उत्पाद क्षेत्र में निर्माण कार्यों को नई मजबूती देगा। कार्यक्रम के अंत में रंगारंग कार्यक्रम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें