---Advertisement---

जमशेदपुर:बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता के लिए फुटबॉल टूर्नामेंट

On: March 29, 2026 9:34 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर:पोटका प्रखंड के गंगाडीह पंचायत अंतर्गत भालकी डून्गुर गोमियासाई फुटबॉल मैदान में सामाजिक संस्था युवा (यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन) के तत्वावधान में तथा गर्ल्स फर्स्ट फंड के सहयोग से एक दिवसीय बालक फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह एवं जबरन विवाह की रोकथाम के प्रति लोगों को जागरूक करना, साथ ही किशोर लड़कों को सकारात्मक मंच प्रदान करते हुए उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करना था।

टूर्नामेंट में गोमियासाई, चांपी, जोजोडीह, हल्दीपोखर और पुखुरिया की टीमों ने भाग लिया। सभी खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय देते हुए दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर चाँद मनी सवैयाँ ने कहा कि यह आयोजन प्रतियोगिता की भावना से अधिक एक फ्रेंडली मैच के रूप में आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य खेल के माध्यम से सामाजिक संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि बाल विवाह एवं जबरन विवाह जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ जागरूकता फैलाना इस पहल का प्रमुख लक्ष्य है।
टूर्नामेंट के परिणाम इस प्रकार रहे:
प्रथम स्थान – गोमियासाई टीम
द्वितीय स्थान – चांपी टीम
तृतीय स्थान – हल्दीपोखर टीम
चतुर्थ स्थान – CBA चांपी
टूर्नामेंट में रेफरी की भूमिका किशोरी सुसारी सरदार, किशोर रोहित सरदार और सुजय ने निभाई, जबकि लाइनमैन के रूप में दीपक, संजय और संजू ने सहयोग किया। पूरे आयोजन में सौरभ सरदार ने कमेंट्री की जिम्मेदारी संभाली।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now